छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर: रजाई दुकान में लगी भीषण आग:20 हजार कैश समेत लाखों का सामान जलकर खाक

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में जयपुरी सोफा रिपेयरिंग और रजाई दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे दुकान के अंदर रखे 20 हजार कैश और सभी सामान जलकर राख हो गए। इससे करीब 5 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घटना पामगढ थाना क्षेत्र की है।

See also  आरटीई एडमिशन पर हाईकोर्ट सख्त, 387 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं आने पर जताई नाराजगी, सरकार से मांगा पूरा ब्यौरा

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद वकील निवासी दरभंगा बिहार जो कि 15 साल से पामगढ़ में रहकर रजाई गद्दा बनाने और बेचने का काम कर करता है। शुक्रवार सुबह जयपुरी सोफा रिपेयरिंग एवं रजाई दुकान में अचानक आग लग गई। जिसे मजदूरों और आसपास के लोगों ने देखा।

लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दुकान आग के गोले में बदल गई। दुकान के अंदर रखे सोफा के सामान और रजाई गद्दा के साथ 20 हजार रुपए नगदी रकम भी जल गया। मोहम्मद वकील को आर्थिक नुकसान हुआ है, जो कि 5 लाख रुपए से अधिक है।

See also  धान खरीदी में करोड़ों का घोटाला, किरीत, बिर्रा और कड़ारी केंद्रों में बड़ी अनियमितता, तीन उपार्जन केंद्रों में 7 कर्मचारियों पर FIR

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply