छत्तीसगढ़

डिवाइडर में दौड़ रहा करंट, जिम्मेदार अफसर बेसुध

बीजापुर। बीजापुर में गुरुवार शाम बारिश के बाद नेशनल हाइवे पर हाई वोल्टेज वायर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. यह घटना BSNL ऑफिस के सामने हुई, जहां वायर डिवाईडर के ऊपर बिछी हुई है. कई घंटों तक आग जलने के बाद आग तो बूझ गई, लेकिन इसमें अब भी करंट दौड़ रहा है. लेकिन व्यापारियों द्वारा सूचना के बावजूद भी प्रशासन से कोई भी टीम आज सुबह तक नहीं पहुंची है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

हाईवे पर लगे विद्युत तारों में दौड़ती बिजली से किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है. लेकिन इसके बावजूद जिला प्रशासन की लापरवाही साफ नजर आ रही है. स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके. क्या प्रशासन कोई ठोस कदम उठाएगा या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply