छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने शुरू की भारत जोड़ो यात्रा, ब्लॉक से बूथों तक जाएंगे कांग्रेसी, पदयात्रा के बहाने चुनाव तैयारी

रायपुर

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर दी है। यह यात्रा एकसाथ प्रदेश के सभी ब्लॉकों के शुरू की गई। रायपुर में कांग्रेस नेता प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन से शहीद भगत सिंह चौक तक पदयात्रा करते हुए पहुंचे। राहुल गांधी पदयात्रा की तरह यह यात्रा भी हर बूथ तक जाएगी। राहुल गांधी की पदयात्रा जब तक श्रीनगर नहीं पहुंच जाती तब तक प्रदेश में यात्राओं का क्रम चलता रहेगा। यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में उत्साह है।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपने विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव के ग्राम बम्हनी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा एवं उनकी सरकार की नीतियां भारत को तोड़ने का काम कर रही है। भारत में आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण बढ़ रहा है, इसलिए कांग्रेस यह यात्रा कर रही है। गांधी जयंती के दिन से प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है। कांग्रेस की इस यात्रा को छत्तीसगढ़ में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा रहा है।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई है भाजपा
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी के हर एक कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भाजपा इस यात्रा से घबरा गई है। रायपुर के भारत जोड़ो यात्रा में विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, रवि घोष, सुशील आंनद शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल रहे। कांग्रेस नेताओं ने देश की एकता अखंडता तथा बापू के बताए सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ ली।

See also  खल्लारी मंदिर में रोप-वे का केबल टूटा, ट्रॉली में सवार 6 श्रद्धालु हुए घायल, मौके पर मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply