छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई, 200 से अधिक मोटरसाइकिल जब्त

जांजगीर-चांपा।  जिले में सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में यातायात समेत सभी थाना/चौकी क्षेत्रो मे एक साथ बिना नंबर और तीन स्वारी गाड़ियों पर कार्यवाही करते हुए 200 से अधिक मोटरसाइकिल जब्त किया गया।

IMG 20250825 WA0431 Console Crptech

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्ग दर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) उदयन बेहार के नेतृत्व में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार मोटर अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 25 अगस्त को जिले में सघन वाहन चेकिंग किया गया। जिसमें बिना नंबर और तीन स्वारी गाड़ियों की चेकिंग के दौरान 209 मोटर सायकल को जब्त किया गया। जिसे पृथक से माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

See also  फर्जीवाड़ा का खुलासा: जाली दस्तावेज बनाकर CISF में हुआ भर्ती, राजस्थान से पकड़ाया आरोपी

यातायात जांजगीर पुलिस की अपील

1. शराब के नशे में वाहन न चालांए।
2. तेज गति से वाहन न चलाएं।
3. हेलमेड पहन कर मोटर सायकल चलाए
4. मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करे।
5. माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए।
7. रात्रि यात्रा में विशेष सतर्कता बरते।
9. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध।
10. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन
11. नाबलिकों को वाहन नहीं चलाने देवे।

Related Articles

Leave a Reply