छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : 6 फर्जी बैंक खाताधारक गिरफ्तार, 31 लाख से ज्यादा की साइबर ठगी का हुआ खुलासा

जांजगीर-चांपा. जिले की साइबर सेल और थाना शिवरीनारायण पुलिस ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन खातों में देशभर में हुई ऑनलाइन ठगी की रकम ₹31,49,312 जमा की गई थी.

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई. पकड़े गए आरोपी कमीशन के लालच में अपने खाते साइबर अपराधियों को किराए पर दे रहे थे.

See also  अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विजय पांडे का बड़ा एक्शन, सादे कपड़ों में ढाबों पर ग्राहक बनकर पहुंचे

म्यूल अकाउंट वह बैंक खाता होता है जो किसी साइबर अपराधी द्वारा किराए पर लिया जाता है ताकि ठगी से मिली रकम उसमें ट्रांसफर करवाई जा सके. ये खाते आमतौर पर भोले-भाले या पैसों के लालच में आए लोगों के होते हैं.

शिवरीनारायण की एक्सिस बैंक शाखा में ऐसे 16 खातों की पहचान की गई जिनमें लाखों रुपये जमा हुए थे. जांच में सामने आया कि इन खातों में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों से ठगी के पैसे ट्रांसफर किए गए थे.

See also  छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत: स्कूलों में दिखा उत्सव का माहौल, विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत

गिरफ़्तार आरोपी

  1. भोलाराम कुम्हार (29) – निवासी किकिरदा, थाना बिर्रा, जिला सक्ती
  2. लखन लाल सुल्तान (30) – निवासी सारसडोल, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती
  3. सुरेश साहू (27) – निवासी रनपोटा, थाना मालखरौदा
  4. गिरधारी लाल कुम्हार (35) – निवासी शिवरीनारायण, जिला जांजगीर
  5. हरिहर कामले (32) – निवासी खरौद, थाना शिवरीनारायण
  6. रामभरोस यादव (26) – निवासी पडरिया, थाना शिवरीनारायण
See also  छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम

Related Articles

Leave a Reply