छत्तीसगढ़

NH पर फिर बहा गौवंशों का खून, 15 मवेशियों की दर्दनाक मौत…, 20 दिन में तीसरी बड़ी दुर्घटना

बिलासपुर। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे एक बार फिर गौवंशों के खून से लाल हो गया. अबकी बार लिमतरा सरगांव के पास हुई घटना में तेज रफ्तार वाहन ने 16 गौवंशों को कुचल दिया, जिसमें से 15 की मौत हो गई, वहीं एक घायल है. घटना से आक्रोशित गौसेवकों ने मृत गायों की लाश को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया है.

See also  स्टील प्लांट में बड़ा हादसा; फर्नेस ब्लास्ट की चपेट में आया क्रेन ऑपरेटर

गौवंशों की सड़क दुर्घटना में मौत की जिले में यह 20 दिन के भीतर तीसरी बड़ी घटना है. इसके पहले इससे पहले रतनपुर, चकरभाठा, सिलपहरी-कराड़ और ढेका के बीच हुए एक दर्दनाक हादसे में 50 से ज्यादा गौवंशों की मौत हो गई थी.

बता दें कि एक दिन पहले ही प्रशासन ने लगातार सड़क दुर्घटना में हो रही गौवंशों की मौत को देखतेहुए जिले में धारा 163 को प्रभावशील किया है. इसके बाद अब हादसे के लिए अब मवेशी मालिक जिम्मेदार होंगे. सड़कों में पशुओं को खुला छोड़ने पर पशु मालिकों को सजा होगी, और जुर्माना भी वसूला जाएगा.

See also  बिजली चाहिए तो कराओ रिचार्ज: एक अप्रैल से 45 हजार सरकारी कनेक्शन होंगे प्रीपेड

Related Articles

Leave a Reply