छत्तीसगढ़

12 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत: रोज की तरह मैदान गया था फुटबॉल खेलने, अचानक जमीन पर गिरा

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां के छिंदगढ़ मैदान में सुबह हार्ट अटैक आने से 12 साल के बच्चे की जान चली गई। बच्चा रोज की तरह सुबह मैदान में फुटबॉल खेलने आया था। मैदान में गिरते ही बच्चे को तुरंत छिंदगढ़ अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टर के बहुत प्रयास के बाद भी जान नहीं बचाई जा सकी।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

वहीं बीते अगस्त महीने में अंबिकापुर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई थी। जहां एक बाइक चलाते युवक को हार्ट अटैक आया था। बाइक चलाते हुए ही युवक की मौत हो गई। वह युवक बिलासपुर चौक से गांधी चौक की तरफ जा रहा था। युवक की मौत की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।मृतक अंबिकापुर के बिशप हाउस में काम करता था। मृतक की पहचान सिरिल तिर्की के रूप में हुई है। यह गांधीनगर थाना क्षेत्र के रिंग रोड की घटना थी।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

डीजे की धुन पर नाचते युवक की मौत
वहीं गणेश विसर्जन के जश्न के दौरान डीजे की धुन पर नाचते समय 15 वर्षीय किशोर की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे थे। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम प्रवीण गुप्ता था। जुलूस के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा था।

See also  8 लोगों की संदिग्ध मौतों का खुलासा, साइको किलर गिरफ्तार, इस वजह से जहर मिलाकर पिलाया था शराब

Related Articles

Leave a Reply