छत्तीसगढ़

कवर्धा में रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे पर मेगा जाम, चिल्फी घाटी में परिवहन ठप

कवर्धा: कवर्धा से गुजरने वाली रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर भीषण जाम लगा हुआ है. शनिवार रात दो बजे से लेकर यहां जाम लगा हुआ है. रविवार को भी जाम की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई है. जो लोग इस हाईवे से गाड़ियों के साथ गुजर रहे हैं. इसके अलावा जो लोग इस सड़क मार्ग पर सफर कर रहे हैं. उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

See also  दोस्ती-अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग : तकनीकी जांच में खुद को पीड़िता बताने वाली ही निकली मास्टरमाइंड

20 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी: कवर्धा में रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे पर 20 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है. कवर्धा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक जाम में मालवाहक ट्रकों के साथ छोटी वाहनें भी फंसी है. इसके अलावा कई यात्री बस भी जाम में है. जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां चिल्फी घाटी में रात दो बजे से किसी तरह का कोई आवागमन नहीं हो परा है.

See also  प्रेम विवाह की सजा मौत! पिता-चाचा और बड़े पिता ने मिलकर कर दी बेटी की हत्या

Related Articles

Leave a Reply