छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: विकास से कोसों दूर कोटमी सोनार, सड़क की हालत बेहद खराब

जांजगीर-चांपा। अकलतरा के सबसे बड़े गांव और सबसे विवादित गांव में वाकई समस्याएं भी बड़ी बड़ी है एक ओर शासन ने कोटमी सोनार में पुलिस चौकी खुलने की राह प्रशस्त हुई है लेकिन आज भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझना पड़ रहा है और इन सुविधाओं में सबसे बड़ी सुविधा सड़क जिससे नगर और गांव की दूरी को कम कर गांव के विकास का रास्ता खुल सकता है उन सुविधाओं से आज भी कोटमी सोनार वंचित हैं ।

अकलतरा की ओर से आने पर कोटमी सोनार में रेलवे स्टेशन चौक जहां लोगों का हमेशा जमघट लगा रहता है और जहां से लोग कोटमी सोनार में प्रवेश करते हैं वहीं कीचड़ का साम्राज्य स्थापित है और वही सब्जी बाजार लगता है और कीचड़ से पार हों कर सब्जी दुकानों तक पहुंचते हैं वहीं से शिक्षक , विद्यार्थी और नागरिकों का आना-जाना लगा रहता है

See also  पावर प्लांट तोड़फोड़-आगजनी मामले में 400 FIR, 25 पुलिसकर्मी घायल, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Related Articles

Leave a Reply