छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में प्रशासन का सख्त एक्शन: राइस मिलों में अनियमितताएं मिलने पर 22,860 क्विंटल धान जब्त

जांजगीर-चांपा। समर्थन मूल्य पर अवैध धान खपाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है। जांजगीर-चांपा जिले में लगातार हो रही सघन जांच और छापामार कार्रवाई के तहत एक बार फिर राइस मिलों में बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए हजारों क्विंटल धान जब्त किया है, जिससे मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार, बम्हनीडीह क्षेत्र स्थित ओम राइस मिल, भागोडीह में प्रशासन की टीम ने दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान मिल के रिकॉर्ड संधारण में गंभीर गड़बड़ी और मिल संचालन में अनियमितताएं पाई गईं।

जांच में सामने आया कि, मिल परिसर के अंदर 57 हजार 150 बोरियों में धान का भंडारण किया गया था। नियमानुसार मिलर के पास मौजूद धान की मात्रा से अधिक पाए जाने पर प्रशासन ने 22 हजार 860 क्विंटल धान जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई राजस्व विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अधिकारियों के अनुसार, समर्थन मूल्य पर अवैध धान खपाने से रोकने के लिए जिलेभर में लगातार सत्यापन और जांच अभियान चलाया जा रहा है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

वहीं पिछले दो दिनों के भीतर 17 राइस मिलों का सत्यापन किया जा चुका है। इसके साथ ही धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। उड़नदस्ता टीम द्वारा अब तक 97 प्रकरणों में करीब 3600 क्विंटल धान और 7 वाहनों को जब्त किया जा चुका है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले मिलरों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

Related Articles

Leave a Reply