छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जांबाज सिपाहियों को सलाम!……नही पहुंचते समय पर तो खत्म हो जाती दो जिंदगी

कोरिया
जिले के पर्यटन स्थल अमृतधारा जलप्रपात में ग्राम टोला बिजुरी मध्य प्रदेश के निवासी दिनेश सिंह व हेमा सिंह पिकनिक मनाने पहुंचे थे, तब मौसम सूखा था। अचानक ही बारिश हो जाने के कारण नदी पार करने की कोशिश किए परंतु बहाव तेज हो जाने के कारण बीच बहाव में फंस चुके थे, जिसकी सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल चौकी प्रभारी नागपुर श्री ओम प्रकाश दुबे को दी और वे मुस्तैदी से तत्काल ही रेस्क्यू टीम बनाकर बाढ़ से बचाने हेतु सभी सामग्री लेकर अमृतधारा जलप्रपात पर पहुंचे। जहां जवानों में आरक्षक मुमताज, आरक्षक तुसंत पाटले, आरक्षक संजय कोल, आरक्षक नंदलाल टोप्पो पानी में उतरे व एएसआई ओम प्रकाश दुबे, प्रधान आरक्षक राम स्वरूप सिंह, आरक्षक रोशन एक्का व सैनिक संजय भगत ने रस्सी पकड़ी और पूरी टीम की जाबाजी से अपनी जान जोखिम में डालकर युवक-युवतियों को बीच नदी में बहने से बचाया गया पुलिस की तत्परता से युवक युवती की जान बच सकी है।

See also  बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ 11 अपचारी बालक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply