छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: अकलतरा में महिला द्वारा छेड़छाड़ के आरोप और पुलिस पूछताछ से दुखी युवक ने आत्महत्या की

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना के पीछे एक लगभग 26-27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी, बताया जा कि अकलतरा थाना के पीछे में रहने वाले युवक बल्लु यादव पिता चमारु यादव के खिलाफ बगल में रहने वाली महिला ने लगभग तीन साल पहले मारपीट छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस में रिपोर्ट किये जाने से परेशान बल्लु यादव हमेशा गुमशुम रहता था। कुछ दिन पूर्व महिला द्वारा फिर छेड़छाड़ मारपीट की रिपोर्ट लिखाई गई जिसके लिए उसे थाने में बुलाया गया है परंतु डर से वह थाना नहीं गया।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

जब वह थाना नहीं पहुंचा तो अकलतरा थाना से एक एस आई और एक आरक्षक उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज की जिससे व्यथित हो कर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने लगभग तीन बजे फांसी लगाई है उस समय घर पर एक छोटी भतीजी थी जिसने चाचा को फांसी पर लटके देखकर फांसी की रस्सी को काटा और घरवालों को खबर की मृतक की भाभी का कहना है कि लगभग 11.00 बजे दो पुलिस वाले घर से बुलाकर बाहर में पूछताछ कर रहे थे उसके बाद लगभग तीन बजे हम लोगों को खबर मिली कि देवर ने आत्महत्या कर ली है ।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply