छत्तीसगढ़

लंगड़ाते सिस्टम से परेशान दिव्यांग महिला: खराब क्वालिटी की ट्राईसाइकिल लेकर पहुंची कलेक्ट्रेट, बोलीं- दो दिनों में ही टूट गई

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगजनों को सहायता के उद्देश्य से ट्राईसाइकिल वितरित की थी। वहीं अब ट्राईसाइकिल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। बेमेतरा जिले की एक गरीब दिव्यांग महिला मंगलवार को अपनी खराब ट्राईसाइकिल को ऑटो रिक्शा में लादकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची।

दिव्यांग महिला ने बताया कि, उसे लगभग एक माह पहले समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ट्राईसाइकिल प्रदान की गई थी। लेकिन खराब गुणवत्ता के कारण वह मात्र दो दिनों में ही टूट गई। मजबूरी में महिला ने पड़ोसियों से कर्ज लेकर 1500 रुपए भाड़ा देकर निजी वाहन से खराब क्वालिटी की ट्राईसाइकिल कलेक्टर कार्यालय लाकर अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई।

अच्छी ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की लगाई गुहार
खराब क्वालिटी की यह ट्राईसाइकिल कहीं न कहीं विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करती है। दिव्यांग महिला का कहना है कि, विभाग से दी गई ट्राईसाइकिल की गुणवत्ता की जांच की जाए और खराब ट्राईसाइकिल को बदलकर नई और टिकाऊ ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई जाए। पीड़ित दिव्यांग महिला विमला पटेलग्राम सोमाइकला की रहने वाली है।

See also  छत्तीसगढ़ में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Related Articles

Leave a Reply