छत्तीसगढ़

एयर इंडिया विमान को उड़ाने की धमकी : छत्तीसगढ़ के नाबालिग लड़के ने किया था ट्वीट, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार 

राजनांदगांव। एयर इंडिया के विमान को उड़ाने की धमकी देने वाले नाबालिग को पुलिस ने हिसारत में लिया है। नाबालिग छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के जिले के कारोबारी का बेटा है। वहीं मुंबई पुलिस की विशेष 5 सदस्यीय टीम राजनांदगांव पहुंची हैं। जहां पर 17 साल के नाबालिग समेत 4 नाबालिग संदेहियों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया X पर नाबालिग लड़के ने एयर इंडिया विमान को उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद फ्लाइट नंबर AI 119 मुंबई से न्यूयार्क जाने वाली फ्लाइट में बम होने का ट्वीट करने से दिल्ली एयरपोर्ट में लैंडिंग करानी पड़ी थी। वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर ने विशेष जांच टीम का गठन कर नाबालिग से पूछताछ कर रही है। पूरी टीम की कमांड 2015 बैच के IPS मुंबई पुलिस के DCP मनीष कलवानिया लीड कर रहे है। 

See also  जांजगीर-चांपा: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply