छत्तीसगढ़रायपुर

बलौदाबाजार हिंसा…भूपेश बघेल का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस आरोपियों को कर रही टॉर्चर​​​​​​, कांग्रेस नेताओं का नाम लो, तुम्हें छोड़ देंगे

बलौदाबाजार हिंसा को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि, आगजनी-तोड़फोड़ मामले में गिरफ्तार किशोर नवरंगे को टॉर्चर किया जा रहा है। उसे खाना नहीं देते और गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं। उससे कहा गया है कि, कांग्रेस के बड़े नेताओं का नाम लो, तम्हें छोड़ देंगे। ये बहुत गंभीर बात है।

भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, इसकी जानकारी किशोर के परिजनों और समाज के लोगों ने एक आवेदन के जरिए दी है। सरकार इस मामले को दूसरे दिशा में ले जाना चाह रही है। यह निंदनीय है। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पुलिस जिस प्रकार से स्टोरी बना रही है, वो ठीक नहीं है।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

आरोपी काे कलेक्ट्रेट ले जाकर हाथ में पत्थर देकर फेंकवाया जा रहा है। इसका वीडियो बनाया जा रहा है। ये सब ठीक नहीं है।

विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा

भूपेश बघेल ने कहा कि, बलौदाबाजार मामले में जांच के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाएंगे। इस मामले की जांच के लिए विधायक दल की कमेटी बननी चाहिए। जो भी अपराधी है, वह पकड़े जाएं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मगर जिस प्रकार से षड्यंत्र हो रहा है निर्दोष लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसका हम विरोध करते हैं।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

भाजपा के लोग आयोजन से जुड़े थे

भूपेश बघेल का दावा है कि, बलौदाबाजार के आयोजन में भाजपा के लोग जुड़े थे। खाने-पीने का बंदोबस्त कराया गया है। मैं शुरू से कह रहा हूं कि शासन-प्रशासन के मिलीभीगत के बिना इतनी बड़ी घटना हो ही नहीं सकती। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि, सतनाम भवन के गाड़ियों को पुलिस वाले खुद जलाएं हैं।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

मुख्य अपराधकर्ता सनम जांगड़े हैं। बहुत से भाजपा के लोग आयोजन में थे। भाजपा के इशारे पर पुलिस काम कर रही है। भाजपा और RSS मिलकर षड़यंत्र करने का काम कर रहे हैं। रायपुर ग्रामीण के विधायक के भतीजे को रास्ते में रोककर पीटा गया। आयोजनकर्ता कौन थे, इतने पत्थर कलेक्ट्रेट में कहां से आए, यह बताना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply