छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीरर : मुआवजे के लिए अड़े हैं परिजन, लाश का अंतिम संस्कार नहीं, कुसुम लोहा फैक्ट्री हादसे में अकलतरा तागा का मजदूर भी है शामिल

जांजगीर-चांपा। मुंगेली के सरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम रामबोड़ में कुसुम लोहा फैक्ट्री का साइलो गिरने से 17 लोग मारे गए हैं । घटना के 40 घंटे बाद लाश निकालना शुरू हुआ है और जो तीन लाश मिली है उनमें अकलतरा के तागा का एक मजदूर अवधेश कश्यप पिता निखाद राम कश्यप भी शामिल हैं जिसका पोस्टमार्टम कल शनिवार को सिम्स में किया गया है लेकिन उचित मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने लाश लेने से इंकार कर दिया है और सिम्स में ही कुसुम लोहा फैक्ट्री प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत जारी है ।

See also  भिलाई की युवती की राजनांदगांव के रिसॉर्ट में मिली लाश, साथी हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस…

बताया जा रहा है कि इसके अलावा बिलासपुर के सरकंडा का इंजीनियर जयंत साहू पिता काशीनाथ साहू साथ ही बलौदा बाजार अकोली निवासी प्रकाश यादव पिता परदेशी राम यादव भी शामिल हैं । बताया जा रहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन इंजीनियर के मौत का मुआवजा 22 लाख और मजदूरों की मौत का मुआवजा 10 लाख देना चाहता है लेकिन परिजनों ने इंजीनियर के मुआवजे के लिए 1 करोड़ और मजदूरों के लिए 50 लाख की मांग की है लेकिन अब तक प्रबंधन और परिजनों की बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकल पा रहा है ।

See also  जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल : नाती ने बीच सड़क चाकू मारकर दादा की कर दी हत्या, इलाके में सनसनी

गांव वालों ने अवधेश कश्यप के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रखी थी जिससे आते ही अंतिम संस्कार किया जा सके लेकिन रात दस बजे तक परिजनों ने इंतजार किया परंतु लाश नहीं पहुंची क्यों कि मुआवजे की मांग को लेकर परिजन अब भी अड़े हुए हैं । अब देखना यह है कि क्या प्रबंधन परिजनों की मांग स्वीकार करेगा या मजदूर प्रबंधन द्वारा दिये मुआवजे पर संतोष करेंगे ।

See also  मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर: 50 फीट तक घसीटने से मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने 2 घंटे किया चक्काजाम

Related Articles

Leave a Reply