छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने मार गिराए 14 माओवादी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

गरियाबंद. ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच हुई मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है. रविवार से जारी मुठभेड़ में जवानों ने अबतक 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल है. दो और नक्सली के शव को बरामद किया गया है. वहीं मौके से 1 एसएलआर, आईडी समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी की रात को ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की सीमा से महज 5 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के कुलारीघाट रिजर्व फॉरेस्ट में बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी. यहां 60 नक्सली मौजूद थे. एसओजी (ओडिशा पुलिस) के साथ-साथ छत्तीसगढ़ पुलिस के ई-30 बल और सीआरपीएफ का एक संयुक्त अंतरराज्यीय अभियान शुरू किया गया.

मैनपुर के भालूडिगी पहाड़ों में जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया. सुरक्षाबलों के जवानों ने दो माओवादी कैडर (महिला) समेत 14 नक्सलियों को मार गिराया गया. सुरक्षा बलों ने 1 एसएलआर सहित भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद और आईईडी बरामद किया हैं. फिलहाल ऑपरेशन जारी है.

See also  शादी के मंडप में पूरी नहीं हुई युवकों की डिमांड, चाकू से किया हमला, फिर गांव वालों ने जो किया..

Related Articles

Leave a Reply