छत्तीसगढ़

छात्र ने की साथी की हत्या : हेयर स्टाइल पर कमेंट को लेकर विवाद में चाकू से किया सीने पर वार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में स्कूली छात्रों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद 15 साल के नाबालिग ने 17 साल के छात्र पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। दोनों के बीच हेयर स्टाइल को लेकर पिछले एक सप्ताह से विवाद हो रहा था। दोनों छात्र कक्षा नवमीं में पढ़ते थे। यह मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

मिली जानकारी के अनुसार, गुढ़ियारी के प्रेमनगर इलाके में नवमीं में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच बाल कटिंग को लेकर पिछले एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। आज स्कूल जाने के दौरान एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद गुस्साए नाबालिग ने चाकू से छात्र के सीने पर जोरदार वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

इलाज के दौरान छात्र की मौत 

आसपास मौजूद लोगों ने खून से लथपथ छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं मृतक छात्र के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply