छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रिश्ते शर्मसार : नाना ने 10 साल की नातिन के साथ किया दुष्कर्म, सलाखों के पीछे आरोपी

गौरेला पेंड्रा मरवाही. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में नाना ने अपनी नातिन के साथ दुष्कर्म किया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी नाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दरअसल 10 साल की नाबालिग नातिन का बर्थडे मनाया गया था. इस दौरान बर्थडे पार्टी में लेट हो जाने के कारण नाना घर में ही रात को रुका था. बर्थडे वाली रात को नातिन के साथ रिश्तेदार नाना सोए हुए थे. इस दौरान रिश्तेदार नाना ने आधी रात को नातिन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

See also  आरटीई एडमिशन पर हाईकोर्ट सख्त, 387 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं आने पर जताई नाराजगी, सरकार से मांगा पूरा ब्यौरा

नातिन ने रोते हुए कमरे से बाहर निकलकर अपने परिजनों को आप बीती बताई. इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. वहीं पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी नाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Related Articles

Leave a Reply