छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज से नामांकन, 31 जनवरी नाम वापसी की आखिरी तारीख

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद आज 22 जनवरी से नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. नामांकन की प्रक्रिया 28 जनवरी तक चलेगी. 29 जनवरी को नाम निर्देशन पत्र की जांच होगी. 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और उसी दिन निकाय चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी.

See also  खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

11 फरवरी को मतदान

नगरीय निकाय चुनाव एक चरण में होगा. इसके लिए 11 फरवरी को मतदान होगा. नगर निगम के चुनाव EVM से होंगे. 15 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

छत्तीसगढ़ में 173 पदों के लिए चुनाव 

छत्तीसगढ़ में 14 नगर निगम है. जिनमें से 10 नगर निगम में मेयर पद के लिए चुनाव हो रहे हैं. ये निगम है.- रायपुर नगर निगम, बिलासपुर नगर निगम, दुर्ग, कोरबा, अंबिकापुर, चिरमिरी, धमतरी, राजनांदगांव, जगदलपुर और रायगढ़ नगर निगम में चुनाव हो रहे हैं. 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे. इस तरह कुल 173 पदों के लिए चुनाव होंगे.

See also  मिड डे मील बनाने वालों के बुझे चूल्हे,  2 की हुई मौत, सरकार ने 500 रुपए बढ़ाने का दिया भरोसा, संघ ने कहा, ''मरेंगे हटेंगे नहीं''

नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटर्स 

नगर निगम के लिए सभी 10 निगम में कुल 4474269 मतदाता है. इनमें 22 लाख 525 पुरुष मतदाता, 22 लाख 73 हजार 232 महिला और 512 अन्य मतदाता शामिल है. उपचुनाव के लिए कुल 16181 मतदाता हैं.

मतदान केंद्रों की संख्या 

मतदान केंद्रों की बात की जाए तो नगरीय निकाय चुनावों के लिए कुल मतदान केंद्र 5970 है. जिसमें से 1531 संवेदनशील और 132 अति संवेदनशील मतदान केंद्र है.

See also  खोखरा धान खरीदी केंद्र के गेट पर किसानों का धरना, सत्यापन के बाद भी नहीं हो रही खरीदी का आरोप

Related Articles

Leave a Reply