छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में सूदखोर से परेशान किसान ने की खुदकुशी:सुसाइड नोट में लिखा-दबाव बनाकर 3 लाख रुपए मांगे

बिलासपुर में सूदखोर से परेशान एक किसान ने जहर पीकर सुसाइड कर लिया। उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि कर्ज चुकाने के बाद भी उसे ब्याज देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। शहर से लगे ग्राम भरनी निवासी बृजभान सिंह बिंझवार (56 साल) किसान था। 15 जनवरी को दोपहर वो अपने खेत में ट्यूबवेल को बंद करने गया था। इसके बाद शाम तक घर नहीं लौटा। घबराए परिजन उसकी तलाश में खेत पहुंचे।

सुसाइड नोट में लिखा-कर्ज चुकाने के बाद भी ब्याज देने बना रहा था दबाव

परिजन ने बृजभान को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं आया। परिजन ने देखा कि वह खेत के पास एक कमरे में नीचे पड़ा था। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पता चला कि उसने कीटनाशक पी लिया है। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

See also  बिलासपुर में नशे में धुत्त कार सवार ने स्कूटी को मारी ठोकर, 1 किमी तक घसीटा स्कूटी को, पब्लिक ने की धुनाई, देखें विडियो 

किसान के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा है कि पेंडारी निवासी ज्वाला प्रसाद खांडे से कर्ज लिया था। कर्ज की रकम चुकाने के बाद भी वो ब्याज के पैसे देने के लिए दबाव बना रहा था। ज्वाला प्रसाद आए दिन उसे धमकी देकर परेशान करता था।

बिलासपुर में सूदखोर से परेशान एक किसान ने जहर पीकर सुसाइड कर लिया। उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि कर्ज चुकाने के बाद भी उसे ब्याज देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। शहर से लगे ग्राम भरनी निवासी बृजभान सिंह बिंझवार (56 साल) किसान था। 15 जनवरी को दोपहर वो अपने खेत में ट्यूबवेल को बंद करने गया था। इसके बाद शाम तक घर नहीं लौटा। घबराए परिजन उसकी तलाश में खेत पहुंचे।

See also  बड़े पैमाने पर नायब तहसीलदारों का प्रमोशन, देखें लिस्ट…

Related Articles

Leave a Reply