छत्तीसगढ़

प्रधानपाठक सुसाइड केस में पूर्व मंत्री अकबर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

बालोद। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आने वाली खबर सामने आ रही है। जहां कांग्रेस के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला बालोद जिले के डौंडी थाने में दर्ज किया गया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले जिले के घोटिया गांव में एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। जिसमें पूर्व मंत्री समेत अन्य लोगों के नाम थे। मामले पर डौंडी थाने में बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

शिक्षक की आत्महत्या का मामला नौकरी की ठगी से जुड़ा हुआ है। दरअसल वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले मृतक प्रधानपाठक देवेंद्र कुमार ठाकुर (56 वर्ष) ने आत्महत्या करने से पहले डौंडी थाने में आवेदन दिया था कि गरियाबंद जिले के मदार उर्फ सलीम खान को नौकरी लगाने के नाम पर पैसे दिए थे। वहीं देवेंद्र कुमार के आत्महत्या मामले में मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने सार्वजनिक किया है।

See also  जांजगीर-चांपा : चर्चित ड्राइवर अपहरण, लूट और हत्या मामले में बड़ा फैसला, तीनों दोषियों को आजीवन कारावास

ओड़गांव स्कूल के प्रधानपाठक देवेंद्र ने सुसाइड नोट में पूर्व वनमंत्री मोहम्मद अकबर, हिरेन्द्र नेताम, सलीम खान, प्रदीप ठाकुर पर नौकरी के नाम पर पैसा लेने का आरोप लगाया है। साल 2022 में अपने रिश्तेदारों से प्रधानपाठक ने नौकरी दिलाने रुपए मांगे थे। अब रिश्तेदार रुपए वापस मांग रहे थे। तो 14 अगस्त को रिश्तेदारों ने नौकरी के नाम से धोखाधड़ी का आवेदन डौंडी थाने में दिया था।

3 लोगों के खिलाफ 420 का मामला दर्ज

वही डौंडी पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी मामले में तीन व्यक्ति हरेंद्र नेताम, प्रदीप ठाकुर और मदार खान उर्फ सलीम खान के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 108 के अलावा नौकरी के नाम पर 420 ठगी का भी मामला दर्ज किया है।

मामले में एडिशनल एसपी अशोक जोशी ने बताया कि आरोपियों ने 40 से अधिक लोगों से 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा की ठगी करने की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले में डौंडी पुलिस आगे की विवेचना कर रही है। मामले में सभी का बयान लिया जाएगा।

See also  20 हज़ार देकर मिलीभगत, पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

बता दें कि कुछ दिनों पहले शिक्षक देवेंद्र कुमार ठाकुर ने आत्महत्या की थी, मृतक शिक्षक ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें मृतक ने आरोप लगाया था कि मोहम्मद अकबर सहित अन्य व्यक्तियों ने वन विभाग में विभिन्न पदों में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की है।

बहरहाल डौंडी पुलिस ने पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर पर आत्महत्या के लिए उकसाने यानि कि बीएनएसएस की धारा 108 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। वहीं हरेंद्र नेताम, प्रदीप ठाकुर और मदार खान उर्फ सलीम खान के खिलाफ धारा 108 के अलावा 420 के तहत भी अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है, अगर बयान में तथ्य सामने आते है तो पूर्व मंत्री के खिलाफ भी 420 धारा लगाई जाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ में एक और पार्षद चुनाव से पहले जीता : रमेश पटेल निर्विरोध चुने गए, कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन हुआ निरस्त

Related Articles

Leave a Reply