छत्तीसगढ़

रायपुर में कारोबारी से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, बाइक सवार लुटेरों ने चाकू-पिस्टल दिखाकर दिया वारदात को अंजाम

रायपुर। राजधानी रायपुर में दिन दहाड़े लाखों की लूट का मामला सामने आया है। पंडरी कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार तीन लुटेरों ने 15 लाख रुपयों की लूट को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही क्राईम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

लूट की ये वारदात बोरवेल कारोबारी चिराग जैन के साथ हुई है। बता दे कारोबारी चिराग जैन ऑफिस जा रहा था, इसी बीच कापा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने कारोबारी को रास्ता पूछने के बहाने रोका और चाकू , पिस्टल से डराकर नगद रकम समेत सोने चांदी के अंगूठी चैन लूटकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम आस-पास के इलाको में नाकेबंदी कर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

बाइक की नंबर प्लेट पर लिखा था ‘BOSS’

पीड़ित चिराग जैन के मुताबिक, जिस बाइक पर आरोपी सवार थे, उसकी नंबर प्लेट पर कोई पंजीकरण नंबर नहीं था। उसकी जगह अंग्रेजी में BOSS लिखा हुआ था। यह जानकारी पुलिस को आरोपियों की पहचान में मदद कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply