जांजगीर चांपा

खोखरा स्थित माँ मनका दाई मंदिर के दान पेटी एंव अभूषण चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने उड़िसा राज्य से किया गिरफ्तार

जांजगीर चांपा

⏺️आरोपी-

(01) मेधु बिसर पिता टिगनू बिसर उम्र 23 वर्ष सा. बोंदा थाना बरहागुडा जिला बरगढ़ (उड़ीसा)
(02) शिव लाल बेहरा पिता हरि बेहरा उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम सिगिड्‌डी थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा)
(03) मनोरंजन सेठ पित सुशील सेठ उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कनवर थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा)
(04) कीर्ती पंचभया पिता संतोष पंचभया उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम तुरा वार्ड क्र 07 घसिया पारा थाना बरगढ़ टाउन जिला बरगढ़ (उड़ीसा)
⏺️ प्रकरण के दो अन्य आरोपीगण फरार है जिसकी पतासाजी जारी है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी

See also  BREAKING JANJGIR CHAMPA : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवक को कुचला मौके पर मौत, मृतकों की नहीं हुई पहचान मौके पर पहुंची पुलिस

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हनुमान राठौर निवासी ग्राम खोखरा थाना जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 15.03.2024 -16.03.2024 के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोर के द्वारा मां मनका दाई मंदिर के परिसर से दान पेटी के अंदर रखा नगदी रकम लगभग 01 लाख रूपया एंव चांदी का लोटा एंव डालडा कर करधन को चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 239/2024 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।

⏩ मंदिर की हुयी दान पेटी चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए श्री विवेक शुक्ला (भा.पु. से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में एवं श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के मार्ग दर्शन में आरोपियों की पतासाजी हेतु सायबर टीम/थाना जांजगीर स्तर से टीम गठित किया गया, जिसके द्वारा लगातार अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गयें मशरूका की पतासाजी की जा रही थी।

See also  जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते 12 जुआरी गिरफ्तार

⏩दौरान विवेचना तकनीकी जानकारी के आधार पर संदेहियों को बरगढ़ (उड़ीसा) में होने की जानकारी प्राप्त हुई प्रकरण में चोरी गई माल मशरुका बरामदगी एंव संदेहियों के पतासाजी हेतु बरगढ़ (उड़ीसा) मय गवाहन के रवाना होकर संदेहियों (01) मेघु बिसर निवासी बोंदा थाना बरहागुडा जिला बरगढ़ (उड़ीसा) (02) शिव लाल बेहरा निवासी ग्राम सिगिड्‌डी थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) (03) मनोरंजन सेठ निवासी ग्राम कनवर थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) (04) कीर्ती पंचभया निवासी ग्राम तुरा वार्ड क्रमांक 07 घसिया पारा थाना बरगढ़ टाउन जिला बरगढ़ (उड़ीसा) से पृथक पृथक पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन दर्ज किया गया जो आरोपियो के द्वारा उक्त घटना कारित करना अपना अपना जुर्म स्वीकार किये जाने पर घटना में प्रयुक्त दो नग मोटर सायकल, 04 पीस काले रंग का नाकाब तथा नगदी रकम 50,700/रु को बरामद कर हिरासत में लेकर थाना जांजगीर लाकर आरोपियों के विरुध्द प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपियों को विधिवित गिरफ्तार कर दिनांक 29.03.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण के दो अन्य आरोपीगण फरार है जिसकी पतासाजी जारी है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी।

See also  12वीं बोर्ड में रिया अग्रवाल ने वाणिज्य संकाय में 91 प्रतिशत अंक के साथ बढ़ाया नगर का गौरव

⏩उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, साइबर सेल प्रभारी उप. निरीक्षक पारस पटेल, सउनि राम प्रसाद बघेल, प्रधान आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह आर. गिरीश कश्यप सायबर सेल एवम थाना जांजगीर से प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, राज कुमार चन्द्रा, आर. विरेन्द्र भैना का सराहनीय योगदन रहा।

Related Articles

Leave a Reply