छत्तीसगढ़

स्कूल वैन ने 2 साल की बच्ची को कुचला, हुई मौत, लापरवाही के कारण हादसा

भिलाई : सुपेला थाना क्षेत्र में 2 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हुई है. बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी मां की गोद से उतरकर दौड़ गई और वैन की चपेट में आ गई.घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

लापरवाही ने ली बच्ची की जान

एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि घटना सुपेला पांच रास्ता कांट्रेक्टर कॉलोनी की है. विभा जायसवाल के तीन बच्चे हैं. दो बच्चे कृष्णा विद्यालय राम नगर में पढ़ते हैं. स्कूल की वैन बच्चों को लेने के लिए आई थी. विभा अपनी दो साल की बच्ची अंशिका को गोद में लेकर अन्य दो बच्चों को वैन में बैठाने के लिए पहुंची थी. इस दौरान उसने अंशिका को गोद से नीचे उतार दिया और बच्चों को वैन में बैठाने लगी.

See also  लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या, हिरासत में 15 ग्रामीण

आपको बता दें कि स्कूल की वैन और बस से जुड़े अक्सर ऐसे हादसे देखने को मिलते हैं.इसमें लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं होती है. इस मामले में भी मां ने बच्ची को गोद से उतार दिया.वहीं बच्ची खुद चलकर वैन के आगे पहुंच गई.जब तब कोई समझ पाता वैन के ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी.इस वजह से आज एक घर में मातम पसर गया.

Related Articles

Leave a Reply