छत्तीसगढ़

बालोद में 10 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या, गर्दन में घुसी मिली लोहे की रॉड

बालोद

अर्जुंदा थाना इलाके में बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. बच्चे की उम्र 10 साल है और वह चौथी क्लास में पढ़ता था. बच्चे की लाश स्कूल के पीछे गौठान में मिली. उसके गले में रॉड घुसा हुआ था और चेहरे पर भी चोट के कई निशान थे. मासूम की हत्या के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है. दे

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

स्कूल से दोपहर को गायब हो गया बच्चा: बच्चे का नाम तोरण सिंह है. बुधवार को वह सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था. दोपहर लगभग 1 बजे से स्कूल से गायब हो गया. शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां उसे ढूंढने स्कूल पहुंची. इस दौरान स्कूल के पास गौठान में निर्माणाधीन भवन की टंकी में स्कूल ड्रेस में उसकी लाश दिखी. बच्चे की गर्दन में रॉड घुसी हुई थी. चेहरे पर भी काफी चोट के निशान थे. बच्चे की निर्मम हत्या के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया.

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

मौके पर पहुंची पुलिस: मामले की जानकारी मिलते ही अर्जुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया. पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की. जिसके बाद ग्रामीण माने. जिसके बाद देर रात बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए गुंडरदेही ले जाया गया. फिलहाल क्राइम की स्पेशल टीम मामले की जांच कर रही है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply