छत्तीसगढ़

युवा ठेकेदार की पत्नी ने खाया जहर, ऑनलाइन शॉपिंग एप के जरिए मंगाया था मौत का सामान

अंबिकापुर। युवा ठेकेदार की पत्नी के जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया था. लेकिन बीच रास्ते में ही महिला की मौत हो गई.

पूरा मामला गांधीनगर थाना अंतर्गत वसुंधरा कॉलोनी का है, जहां निवासरत चुन्नू उर्फ सुधाकर सिंह की पत्नी निशा सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि निशा ने ऑनलाइन शॉपिंग एप के जरिए जहर मंगाया था, जिसके सेवन के बाद से तबीयत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया.

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया. लेकिन रायपुर ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई. फिलहाल, जहर सेवन का कारण पता नहीं चला है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है.

Related Articles

Leave a Reply