कोरबाछत्तीसगढ़

SECL खदान में 170 फीट नीचे गिरने से ग्रामीण की मौत, कोयला चोरी के दौरान हुआ हादसा

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में SECL की मानिकपुर कोयला खदान में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे एक व्यक्ति की 170 फीट गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक कोयला चोरी करने के इरादे से खदान के भीतर दाखिल हुआ था. इस घटना ने एक बार फिर SECL की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, मानिकपुर खदान से सटे ग्राम कुदारी का रहने वाला भगत कुमार मरावी (42 वर्ष) बुधवार की दोपहर को खदान के भीतर गया था. प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के मुताबिक, वह कोयला चोरी करने के लिए खदान की गहराई में उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी पैर फिसलने से वह लगभग 170 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा. ऊंचाई से गिरने और गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

SECL की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

यह हादसा SECL प्रबंधन की सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. मानिकपुर खदान से लगे रापाखरा, कुदरी, ढेलवाडीह, दादर मानिकपुर और भिलाई खुर्द जैसे ग्रामीण इलाकों और बस्तियों से लगातार कोयला चोरी की खबरें आती रहती हैं. चोरी किया गया यह कोयला आसपास के ढाबों, होटलों और बस्तियों में सस्ते दामों पर बेचा जाता है. सवाल यह है कि सुरक्षाकर्मियों और बाउंड्री वॉल के दावों के बावजूद ग्रामीण इतनी आसानी से प्रतिबंधित जोन में कैसे पहुंच रहे हैं?

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

पुलिस की कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आगे की जांच शुरू कर दी है.

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि खदान में गिरने से एक व्यक्ति की मौत की घटना सामने आई है. परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

Related Articles

Leave a Reply