जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम व तीसरे चरण में 79.22 फीसदी मतदान

जांजगीर-चांपा
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में आज बलौदा और पामगढ़ जनपद में मतदान की प्रक्रिया पूर्ण हुई। दोनों जनपद मिलाकर 79.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें पुरूष मतदाता 103958 व महिला मतदाता 103624 ने मतदाधिकार का प्रयोग किया। देर रात तक मतदान दलों के वापसी का सिलसिला चलता रहा।
मतदान दलों को सभी आवश्यक सामग्री वितरित कर दी गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पुष्पमाला पहनाकर और आरती उतारकर मतदान दलों को रवाना किया गया। बलौदा जनपद में 65 ग्राम पंचायतों के लिए 228 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 1.23 लाख मतदाता हैं। इनमें 61,687 पुरुष और 61,339 महिला मतदाताओं के अलावा 2 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।
बलौदा में एक सरपंच पद निर्विरोध चुना गया है। शेष 64 सरपंच, 5,830 पंच, 21 जनपद पंचायत सदस्य और 3 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान प्रक्रिया पूर्ण हुई।
इसी तरह पामगढ़ जनपद में 59 ग्राम पंचायतों के लिए 251 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। पामगढ़ में 59 सरपंच, 693 पंच, 21 जनपद पंचायत सदस्य और 3 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ है।

See also  जांजगीर-नैला में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मतदान दलों की वापसी पर हुआ स्वागत..
कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर उज्ज्वल पोरवाल सहित अधिकारियों ने मतदान दल का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply