छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

मड़वा प्लांट में बड़ा हादसा, ट्रक की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत

जांजगीर-चांपा। जिले के मड़वा प्लांट से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बीती रात करीब 3 से 3:30 बजे के बीच राखड़ लेकर पहुंची एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रहलाद केवट, उम्र 45 वर्ष, पिता हंसराज केवट, निवासी जर्वे के रूप में हुई है।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार, चालक प्लांट गेट तक गाड़ी लेकर पहुंचा था। गाड़ी से उतरने के बाद अचानक वाहन पीछे की ओर ढुलकने लगा। गाड़ी को रोकने के प्रयास में वह दौड़ा, लेकिन इसी दौरान ट्रक पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। हादसे में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद शव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

सूचना मिलते ही परिजन प्लांट पहुंचे और मामले में आगे की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। नैला थाना प्रभारी भवानी एवं कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

Related Articles

Leave a Reply