छत्तीसगढ़

किराए के मकान और रेलवे स्टेशन के पास सजी थी जुआरियों की महफिल, 17 जुआरी गिरफ्तार, ढाई लाख से अधिक की जब्ती

धमतरी. दिवाली से पहले धमतरी पुलिस ने तीन स्थानों पर एक साथ रेड मारकर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 2 लाख 62 हजार रुपए से अधिक की मोटरसाइकिल, नगदी एवं मोबाइल जब्त किया गया गया है. सिटी कोतवाली पुलिस ने जुए के तीन मामलों में कुल 17 आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है.

एसपी के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगातार तीन अलग-अलग रेड कार्रवाई करते हुए 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया.

See also  बजट से छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी मायूस, बड़े आंदोलन की बनाई रणनीति

Related Articles

Leave a Reply