छत्तीसगढ़

डीजे और साउंड सिस्टम पर प्रशासन की सख्ती : बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर डीजे और तेज आवाज में बजने वाले साउंड सिस्टम पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान तथा चुनाव नतीजों के बाद आभार प्रदर्शन के नाम पर गांव-गांव में डीजे बजाए जा रहे थे। जिससे छात्रों की पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही थी।

See also  SECL खदान में 170 फीट नीचे गिरने से ग्रामीण की मौत, कोयला चोरी के दौरान हुआ हादसा

स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारियों को डीजे और तेज साउंड सिस्टम के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रात 10 बजे के बाद डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

See also  जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

हाईकोर्ट के आदेशों का कड़ाई से करवाया जाएगा पालन 

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि उच्च न्यायालय और शासन के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। ताकि, छात्रों को परीक्षा की तैयारी में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply