छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में जहरीली शराब से दो की मौत

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ थाना क्षेत्र के भठली उदयभाटा में देशी शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान सीताराम सतनामी (65) निवासी उदयभाटा और रोहित सतनामी (25) निवासी भठली के रूप में हुई है। एक का पोस्टमार्टम नवागढ़ राछा में कराया जाएगा, जबकि दूसरे का जिला अस्पताल जांजगीर में किया जाएगा। पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम गठित की गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के पीछे जहरीली शराब की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शराब के स्रोत और मौत के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

See also  2 बच्चों की हथियार से काटकर निर्मम हत्या, कमरे में लटकी मिली मां की लाश

मृतक के भाई ग्रहण कुमार तेंदुलकर ने आरोप लगाया है कि रामगोपाल नामक व्यक्ति के द्वारा सील खुले शराब की बोतल ला कर दिया गया जिसमें जहर मिला हुआ था शराब पीने के 20 मिनट बाद ही दोनों व्यक्ति बेहोश हो गए और मुंह से झाग निकलने लगा हम शासन प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दो से ऊपर कारवाई करने की मांग करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply