छत्तीसगढ़

बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार में आग लगी, जिंदा जला युवक, 4 लोग घायल

बालाघाट में एक कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर होते ही कार में आग लग गई। एक युवक जिंदा जल गया। 4 लोग गंभीर घायल हैं।

हादसा दिनी-पुनी के मुरमाड़ी मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। रामपायली थाना पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के दुर्ग से आए पांच युवक कटंगी में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। मुरमाड़ी में उनकी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई।

See also  9वीं की छात्रा की घर से दूर पेड़ पर लटकी मिली लाश, गांव में फैली सनसनी

कार सवार चार लोग किसी तरह कार से बाहर निकल गए, लेकिन 24 साल का राकेश श्रीवास अंदर ही फंसा रह गया। सुबह घूमने निकले ग्रामीणों ने हादसे की सूचना रामपायली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव के अनुसार, मृतक के परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ के 7 अफसरों IAS AWARD : केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी पदोन्नति की स्वीकृति

कार सवार सत्यप्रकाश पटले (27) और कृष्णा साहू (18) को गोंदिया रेफर किया गया है। श्लोक जोशी (29) और विक्रम खांडे (19) का इलाज बालाघाट जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply