छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कोल-ड्रिंक में दवा मिलाकर पिलाया…फिर फेसबुक फ्रेंड से रेप:क्रोकोडाइल पार्क में मिलने बुलाया, फिर सुनसान जगह ले गया, दोस्त दे रहा था पहरा

जांजगीर-चांपा में एक युवक ने फेसबुक फ्रेंड को कोल-ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर पिलाया, इसके बाद सुनसान जगह में ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात में आरोपी का एक दोस्त भी शामिल था, जो पहरा दे रहा था। पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी का नाम दिनेश कुमार टंडन (37 है। आरोपी दिनेश कुमार टंडन ने युवती से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की थी, जो करीब एक साल तक चली, फिर आरोपी मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया।

See also  जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

क्रोकोडाइल पार्क में मिलने बुलाया और कोल ड्रिंक पिलाया

पीड़िता के मुताबिक आरोपी दिनेश कुमार टंडन ​​​​​​कोटमी सोनार के क्रोकोडाइल पार्क में मिलने बुलाया। युवती दिनेश से मिलने के लिए अकेली पहुंची थी। इस दौरान दिनेश का सहयोगी कौशल बंजारे (22) भी था। पीड़िता ने बताया कि दिनेश ने उसे कोल ड्रिंक पीने के लिए दिया, जिसे पीने के बाद अजीब सा महसूस हुआ।

अकलतरा थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई

युवती ने बताया कि दोनों आरोपी उसे सुनसान जगह में लेकर गए। जहां कौशल बंजारे बाहर पहरा दे रहा था। वह नशे की हालत में थी, दिनेश कुमार टंडन ने उससे रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता को जब उससे गलत होने का अहसास हुआ को अकलतरा थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़
अकलतरा थाने में रेप केस दर्ज होने के बाद आरोपियों को पकड़ा गया।

अकलतरा थाने में रेप केस दर्ज होने के बाद आरोपियों को पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

अकलतरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 328, 506, 34 के तहत मामला दर्ज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से दिनेश टंडन को डोंगरीडीह और सहयोगी कौशल बंजारे शिवरीनारायण के तनोद से पकड़ा है।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

कोर्ट ने आरोपियों को भेजा जेल

अकलतरा पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply