छत्तीसगढ़

दूल्हे की कार ने बाईक सवार भाजपा नेता को मारी टक्कर, ईलाज के दौरान हुई मौत

बालोद : बालोद जिले में भाजपा कार्यकर्ता को दूल्हे की गाड़ी ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कार्यकर्ता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम रेंगाडबरी निवासी भाजपा कार्यकर्ता डोमेन्द्र निषाद (25 वर्ष) शुक्रवार को अपने रिश्तेदार को छोड़ने मोहला गया था। लौटते समय अंबागढ़ चौकी मार्ग पर ग्राम आड़ेझर के पास उनकी बाइक की टक्कर एक दूल्हे की कार से हो गई।

See also  राजधानी में सराफा कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बेटे की मौत के सदमे में एक साल पहले पत्नी ने भी दी थी जान

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए डोमेंद्र निषाद को तत्काल इलाज के लिए राजनांदगांव अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। इसके बाद शनिवार को राजनांदगांव में पोस्टमार्टम के बाद दोपहर 3 बजे शव उसके गृहग्राम भेजा गया।

डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने बताया कि डोमेंद्र निषाद की असमय मौत से भाजपा परिवार में शोक की लहर है। डोमेंद्र पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं में से एक था, जो गांव और क्षेत्र के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखता था। उनके जाने से युवाओं में गहरा दुख और मायूसी है। बहुत कम उम्र में निधन होने से न केवल परिवार, बल्कि पूरा गांव शोक में डूबा है।

See also  सीतापुर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Related Articles

Leave a Reply