छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रायपुर। नवा रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां रविवार सुबह सेक्टर 22 में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही राखी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई।

See also  दहेज की आग ने ली नवविवाहिता की जान, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

पुलिस और परिजनों की जानकारी के अनुसार, हादसा सेक्टर 22 में उस समय हुआ जब विकास अहूजा नामक व्यक्ति अपनी रेनॉल्ट डस्टर (वाहन क्रमांक CG04LB 8055) से तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान उसने बाइक सवार तुषार अग्रवाल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक और कार लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए चली गई। इस हादसे में तुषार अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई।

See also  सनी लियोनी इवेंट के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, इवेंट रद्द कराने दी अंतिम चेतावनी

हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। राखी थाना पुलिस ने तुरंत मर्ग कायम किया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। आरोपी वाहन चालक विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

See also  जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर:- सड़क पर नाच रहे बारातियों पर चढ़ा कैप्सूल वाहन,4 महिलाएं हुई घायल…

Related Articles

Leave a Reply