छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में होली पर हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था, तीन जापानी तकनीक वाले ड्रोन से संवेदनशील इलाकों की निगरानी, भीड़भाड़ व ट्रैफिक पर रहेगी पुलिस की हवाई नजर

  • जिला जांजगीर चांपा पुलिस हुआ ड्रोन तकनीकी से उक्त
  • होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए ड्रोन से विशेष निगरानी
  • जापानी तकनीकी वाले 03 ड्रोन से संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

जिला पुलिस जांजगीर – चांपा द्वारा होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले में ड्रोन तकनीक के माध्यम से विशेष निगरानी की जाएगी। त्योहार के दौरान शांति एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने हेतु संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जाएगी।

  •  ड्रोन के माध्यम से —प्रमुख चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी।
  • भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाएगी।
  •  संकीर्ण गलियों एवं ऐसे क्षेत्रों में निगरानी की जाएगी जहाँ पुलिस बल की सीधी पहुंच कठिन है।
  •  ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु हवाई मॉनिटरिंग की जाएगी।
See also  11 पूर्व सरपंच जाएंगे जेल: SDM कोर्ट ने जारी किया आदेश, सरकारी राशि डकारने और आदेश की अनदेखी की मिली सजा

जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जिले में 03 अलग-अलग स्थानों से ड्रोन उड़ाकर सतत निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

See also  बस्तर में होगी 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक: गृहमंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता, 4 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Related Articles

Leave a Reply