छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ यात्रा: बिलासपुर में होगा प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन

कांग्रेस 8 मई से संविधान बचाओ यात्रा शुरू करेगी। बिलासपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसकी रणनीति बनाने के लिए जांजगीर में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बिलासपुर संभाग प्रभारी और पूर्व मंत्री उमेश पटेल मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिले के चारों विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया। श्री पटेल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि संविधान बचाओ अभियान के तहत होने वाले इस प्रदर्शन की विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है। श्री पटेल ने कहा कि यह आंदोलन केवल आरक्षण तक सीमित नहीं है। यह सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए भी है। बिलासपुर का यह प्रदर्शन कांग्रेस के संघर्ष का प्रतीक बनेगा। पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि, बीजेपी सरकार आरक्षण और संविधान पर हमला कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन में पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक व्यास कश्यप, शेषराज हरवंश, राघवेन्द्र ङ्क्षसह, बालेश्वर साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

See also  घर में घुसकर अकेली बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात: अज्ञात बदमाशों ने रॉड से पीटकर किया लहूलुहान, फिर आभूषण लूटकर हो गए फरार

Related Articles

Leave a Reply