छत्तीसगढ़

CGBSE 2025 रिजल्ट : मुख्यमंत्री 7 मई को घोषित करेंगे हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 7 मई 2025 को अपराह्न 3 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा के परिणाम घोषित करेंगे।

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 में करीब 5 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दी है। परीक्षाएं मार्च महीने में आयोजित की गई थीं, जिनमें कक्षा 10वीं की परीक्षा 24 मार्च को वहीं 12वीं की परीक्षा 28 मार्च 2025 को संपन्न हुई। छात्र और अभिभावकों को बेसब्री से अपने परिणाम की प्रतीक्षा है।

See also  छत्तीसगढ़ बजट में युवाओं को बड़ा तोहफा, ₹10 लाख का लोन और हाईटेक शिक्षा से मिलेगी नई उड़ान

कैसे देखें रिजल्ट संपूर्ण गाइड 

कई लोगों को दिक्कत होती है कि, रिजल्ट कैसे देखें ऐसे में हम आपको संपूर्ण गाइड देकर बता रहे है कि, आपको करना क्या है-

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:

       cgbse.nic.in

       results.cg.nic.in

  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें:

      High School Result 2025 (10वीं के लिए)

See also  छत्तीसगढ़ बजट में युवाओं को बड़ा तोहफा, ₹10 लाख का लोन और हाईटेक शिक्षा से मिलेगी नई उड़ान

      Higher Secondary Result 2025 (12वीं के लिए)

  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।

      Submit बटन पर क्लिक करें।

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

 

Related Articles

Leave a Reply