छत्तीसगढ़

माइंस के बस चालक ने खुद पर केरोसिन डालकर लगाई आग, मौके पर ही मौत

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कच्चे माइंस के बस चालक ने अपने घर में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के नगर लोडिंग साइड की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

See also  अपशिष्ट से फसल खराब होने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मक्का प्लांट में घुसकर की तोड़-फोड़, मौके पर मौजूद पुलिस-प्रशासन

जानकारी के मुताबिक, दो बच्चों के पिता मिथलेश साहू कांकेर जिले के कच्चे माइंस में बस चालक था। वह रोज बस से कर्मचारियों को लाने ले जाने का काम करता था। आज उन्होंने खुद पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। दल्लीराजहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  चांपा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ठिकानों पर एक साथ दबिश

Related Articles

Leave a Reply