छत्तीसगढ़

खेत में गड़ा मिला लापता किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस…

पिथौरा. महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सराईटार में चार दिनों से लापता एक युवक का शव गांव के खेत में गड़ा मिला. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. चार दिन पहले घर से निकलने के बाद नहीं लौटने पर परेशान परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बुधवार को थाने में दर्ज कराई थी. वहीं आज सुबह पीताम्बर ध्रुव के खेत में गड़े शव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस में दी, जिसके बाद मृतक की पहचान लापता युवक 34 वर्षीय खिलेश्वर साहू के रूप में हुई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

परिजनों के अनुसार, मृतक खिलेश्वर मंगलवार को घर से निकला था, लेकिन उसकी कोई खबर नहीं आई. जब 24 घंटे तक उसकी खोजबीन के बाद भी खबर नहीं मिली, तो परिवार ने पुलिस का सहारा लिया. इधर आज सुबह खेत में शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, तो जांच में पता चला कि यह शव लापता किसान का ही है. परिजनों के अनुसार मृतक खिलेश्वर का किसी से विवाद नहीं था, लेकिन अचानक हुई उसकी मौत से परिवार सदमे में है.

See also  बिलासपुर सेंट्रल जेल में मर्डर : मानसिक रोगी वार्ड में स्लैब से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लगता है, लेकिन पुलिस अभी तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है. जांच में आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही सुलझाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने पर अपराधियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा.

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Related Articles

Leave a Reply