छत्तीसगढ़

PM आवास के मकान निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, बिजली के तार की चपेट में आने से 2 सगे भाइयों की मौत

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पीएम आवास योजना अंतर्गत मकान निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जहां 11 किलोवोल्ट लाईन की चपेट में आने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई. घटना से मौके पर हड़कंप मच गया. पूरा मामला लवन थाना क्षेत्र का है.

घटना को लेकर ASP अभिषेक सिंह ने बताया कि लवन थाना क्षेत्र के ग्राम कसियारा मे मकान निर्माण के दौरान 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई है. लवन पुलिस घटना की जांच कर रही है.

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार, कसियारा में प्रधानमंत्री आवास योजना मकान निर्माण कार्य के दौरान तुकाराम पटेल (42 साल) और सोमनाथ पटेल (26 साल) की 11 केवी हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए. दोनों भाई जब छत में निर्माण कार्य कर रहे थे, इसी दौरान लोहे का छड़ 11 केवी लाईन से टकरा गया और तेज झटके से दोनों भाई छत से नीचे गिर गए. घटना में एक छोटी बच्ची की जान बाल-बाल बची. वहीं सगे भाइयों की मौत से परिजनों में मातम छा गया.

See also  प्रेमिका के लिए नाबालिग बना अपराधी : मुलाकात नहीं होने पर 24 से ज्यादा कारों के शीशे तोड़कर की चोरी

Related Articles

Leave a Reply