छत्तीसगढ़

धमतरी 20 लाख की लूट का खुलासा, वर्तमान और पूर्व ड्राइवर ने मिलकर की प्लानिंग

धमतरी: छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस ने 22 मार्च को हुई 20 लाख की लूट का खुलासा किया है. इस मामले में एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों से 19 लाख 85 हजार रुपये बरामद किया है. एक एयर पिस्टल भी बरामद किया गया है. सभी आरोपी राजनांदगांव के रहने वाले हैं. धमतरी पुलिस ने घटना के महज 6 घंटे के अंदर ही आरोपियों को दबोच लिया.

धमतरी में कैसे हुई लूट

पुरषोत्तम साहू लखौली दुर्गा चौक राजनांदगांव अपने सेठ सागर गांधी के घर से बीस लाख रुपये लेकर धमतरी निवासी निर्मल जैन के पास छोड़ने के लिए अपने सेठ की मारूती सैलिरियो कार कमांक CG 08 AU 4942 में ड्राइवर राजेश साहू और परिचित मोहित साहू के साथ धमतरी के लिए निकला.

See also  आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर

तभी शनिवार दोपहर डेढ़ बजे ग्राम पोटियाडीह कबीर आश्रम के पास स्पीड आ रही स्कॉर्पियो ने पीछे से कार को टक्कर मारी और एक्सीडेंट कर दिया. जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए बिजली खंभे से टकरा गई. स्कॉर्पियों से तीन नकाबपोश निकले और बंदूकनुमा हथियार दिखाकर मारूती में मौजूद लोगों से मारपीट की. कार के अंदर बैग में रखा 20 लाख रुपये कैश लूट कर फरार हो गए. प्रार्थी पुरषोत्तम साहू की रिपोर्ट पर अर्जुनी थाना में 309 (6) बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज किया गया. 20 लाख की लूट के मामले में धमतरी पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी के लिए अलग अलग टीम रवाना की.

धमतरी पुलिस ने लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार

रविवार की शाम धमतरी पुलिस ने खुलासा किया. धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया “मुख्य आरोपी नेमचंद बघेल है. उसे पता था कि राजनांदगांव से कैश गाड़ी में धमतरी जाने वाला है. दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का ड्राइवर नेमचंद बघेल के संपर्क में था. इन्होंने योजना बनाई कि गाड़ी का एक्सीडेंट करना है उसके बाद कार का कांच तोड़कर एयरगन का इस्तेमाल करते हुए बैग में रखे 20 लाख कैश की लूट की घटना को अंजाम दिया और स्कॉर्पियों से फरार हो गए. गाड़ी को ट्रेस किया गया. भागने के दौरान आरोपियों ने 3 बार स्कार्पियो की नम्बर प्लेट बदली. सीसीटीवी में वहीं गाड़ी नए नंबर के साथ दिखी. यही बड़ा क्लू बना और लुटेरे पकड़े गए. राजनांदगांव में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. जिनमें एक नाबालिग भी है. रायपुर और बालोद और राजनांदगांव पुलिस से मदद के बाद 6 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.”

See also  कलयुगी बेटे ने अपनी माँ को उतारा मौत के घाट, वारदात से गांव में मची सनसनी..

Related Articles

Leave a Reply