छत्तीसगढ़

बकरी चोरी के शक में भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर कर दी बेरहमी से हत्या

जशपुर/गुमला। जशपुर जिले के ग्रामीणों की भीड़ ने बकरी चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। झारखंड राज्य के गुमला जिले में कत्ल की ये वारदात हुई। सोमवार देर शाम चोरी के शक में जशपुर के नीमगांव से युवकों को दौड़ाते हुए सैकड़ों लोगों की भीड़ गुमला के जारी थाना क्षेत्र में घुस गई। बाइक से बकरी लेकर जा रहे दो युवकों को भीड़ ने पकड़ लिया। इनमें से एक युवक किसी तरह बाइक से फरार हो गया, लेकिन दूसरे को गांववालों ने मार डाला।

वारदात झारखंड के जारी थाना क्षेत्र के तिगरा गांव में हुई। मरने वाले युवक का नाम एजाज अंसारी है। फिलहाल जारी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। छत्तीसगढ़ के नीमगांव में भी पुलिस गश्त कर रही है। सोमवार की शाम को भी जशपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नीमगांव के पास ग्रामीणों ने दो युवकों को बकरी ले जाते हुए देखा और उसका पीछा करने लगे। ग्रामीणों ने नदी किनारे एक युवक को पकड़ लिया और उसे इतना पीटा की उसकी मौत हो गई, वहीं दूसरा आरोपी सफदर जैसे-तैसे भाग निकला। एजाज अंसारी पर गांववालों ने कुल्हाड़ी से भी वार किया।

See also  पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट, कार सवार तीन लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

मृतक एजाज अंसारी जारी के तिगरा गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ गुमला के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल जारी थाना पुलिस गांववालों से पूछताछ कर रही है। मौके से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं, वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। एजाज के परिवार ने मॉब लिंचिंग का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। झारखंड पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस से जांच में मदद मांगी है। मृतक के परिवार ने छत्तीसगढ़ के सतीश उरांव, लालसाय उरांव समेत अन्य आरोपियों पर केस दर्ज कराया है।

जशपुर पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने बताया कि झारखंड के गुमला जिले के थाना जारी के अंतर्गत ग्राम तिगरा के रहने वाले कुछ लोग छत्तीसगढ़ के ग्राम पैकू व नीमगांव के पास आए हुए थे और मवेशियों को चुराकर ले जा रहे थे। जिस पर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और आपस में मारपीट हुई। इसके बाद झारखंड के रहने वाले युवक भाग गए। मामले में कोतवाली पुलिस ने धारा 294, 506, 147, 323, बलवा का मामला दर्ज किया है। वहीं गुमला जाकर छत्तीसगढ़ के लोगों ने युवक को मारा है या नहीं, इसके बारे में जानकारी होने से उन्होंने इनकार कर दिया।

See also  हाथ में लगी राड को निकालने आपरेशन थिएटर में ले गए, हार्ट अटैक से युवक की मौत

Related Articles

Leave a Reply