छत्तीसगढ़

हाथ में चिट्ठी लिए लावारिस मिली बच्ची: पत्र में लिखा था- कोई इसे अपना लेना, मै जा रहा हूं मरने

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीरगांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के व्यास तालाब के पास लावारिस हालत में डेढ़ साल के बच्ची मिली है। बच्ची के साथ एक मार्मिक चिट्ठी भी बरामद हुई है। चिट्ठी में लिखा था- मेरे पास रहने की जगह नहीं है, बच्ची को छोड़ रहा हूँ, इसे कोई अपना ले, मैं जीना नहीं चाहता, मरने जा रहा हूँ।

मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बच्ची को सबसे पहले MIC सदस्य इकराम अहमद ने देखा। इकराम अहमद ने तुरंत पुलिस और बाल कल्याण समिति को भी सूचना दी। सूचना के बाद बच्ची को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। बच्ची की देखभाल के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस चिट्ठी लिखने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।

See also  सार्वजनिक स्थान पर तलवार/चाकू लहरा कर लोगों में भय कारित करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply