छत्तीसगढ़

महिला की मदद से 8वी की छात्रा के साथ 03 छात्रों ने बारी बारी से किया रेप

सूरजपुर। जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। 8वीं की छात्रा के साथ तीन छात्रों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोप है के इस घटना में तीनों लड़कों की एक महिला ने भी मदद की थी। पुलिस ने इस मामले में स्पेशल टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी है। घटना बिहारपुर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

जानकारी के मुताबिक 8वी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ तीन युवकों ने अलग-अलग समय में रेप किया। रेप की ये तीनों घटनाएं अलग-अलग महीनों में लड़कों ने अंजाम दिया। घटना का खुलासा तब हुआ, जब छात्रा से शिक्षिका ने पूछताछ की, तो छात्रा ने अपनी पूरी आपबीती बतायी।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

पीड़ित छात्रा ने अपनी शिक्षिका को बताया कि एक साल पहले तीन दोस्तो ने अलग अलग महीने में घटना को अंजाम दिया था। घटना में 3 युवकों का मदद करने वाली एक महिला आरोपी भी होने की आशंका है। तीनो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SP ने स्पेशल टीम बनाई गई है।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply