छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा में BJP ने कांग्रेस की शव यात्रा निकाली:नेशनल हेराल्ड मामले में प्रदर्शन

जांजगीर चांपा : भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक से नेताजी चौक तक कांग्रेस पार्टी की शव यात्रा निकाली।

कचहरी चौक में प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाया गया। पुतला दहन के समय बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। जब पुलिस ने जलते पुतले को बुझाने का प्रयास किया तो BJYM कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोक-झोंक हुई।

See also  आज मजदूर दिवस : दस्तावेजों की दीवार... चार माह में 24 हजार 'श्रमवीर' नहीं बन पाए श्रमिक, लौट गए बैरंग

युवा मोर्चा ने गांधी परिवार की संपत्तियों की गहन जांच की मांग की है। साथ ही दोषियों को सख्त सजा और भ्रष्ट नेताओं को राजनीति से बाहर करने की मांग की है।

BJYM के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी बनाया गया है।

See also  प्रदेशभर में आज से सुशासन तिहार की शुरुआत, CM साय समेत मंत्री-अफसर करेंगे जिलों का दौरा

उन्होंने बताया कि 661 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति को मात्र 50 लाख में यंग इंडियन लिमिटेड को ट्रांसफर किया गया। इस कंपनी में गांधी परिवार की 76% हिस्सेदारी है।

देवांगन ने इसे सिर्फ आर्थिक भ्रष्टाचार ही नहीं, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के नाम पर ली गई जमीनों का व्यावसायिक दोहन किया गया।

See also  शराब के नशे में लड़खड़ाते दूल्हे को दुल्हन ने बैरंग लौटाया : लड़की के फैसले का परिजनों ने भी दिया साथ

Related Articles

Leave a Reply