छत्तीसगढ़देश

दिल्ली में लाल किले के पास धमाका: छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट घोषित, पुलिस को पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश

रायपुर। दिल्ली लाल किले के धमाका होने से 8 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और बिलासपुर समेत कई जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। रायपुर एसएसपी लालउमेद सिंह और एसएसपी रजनेश सिंह ने हाई अलर्ट की घोषणा की है। हाइकोर्ट, रेलवे, एयरपोर्ट, ढाबा, रेस्टोरेंट, संदिग्ध वाहनों, अस्पताल जैसे जगहों पर सुरक्षा बढ़ाए जाने का निर्देश दिया है। पुलिस को पेट्रोलिंग को तेज करने और तत्काल चप्पे- चप्पे पर निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां भी संदिग्ध गतिविधि मिलेगी उस पर कड़ी कार्रवाई और पूछताछ करेगी पुलिस।

आपको बता दें कि, दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम को 6 बजकर 55 मिनट पपर पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं। इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई। ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं है।

See also  भूपेश बघेल ने कहा- मुझसे उम्मीद कर रहें हैं कि मैं भाजपा में चले जाऊं, लेकिन मैं हिमंता बिस्व सरमा थोड़ी हूं

CCTV फुटेज जा रहे खंगाले
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply