छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अंतर-जिला डीजल चोरी गिरोह का किया पर्दाफाश, 03 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पुलिस ने खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतर-जिला डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शिवरीनारायण पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 1 स्कार्पियो वाहन, 1280 लीटर डीजल और चोरी के अन्य उपकरण जब्त किए। इस गिरोह द्वारा चोरी किए गए डीजल की कुल कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह जांजगीर-चांपा, सक्ती और रायगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग में खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करता था। गिरोह ट्रकों की टंकी का ताला तोड़कर पाइप और जरीकेन की मदद से डीजल निकालता था। चोरी किए गए डीजल को कुछ सदस्य खरीदने वालों को बेचते थे।

See also  जशपुर जिले में बड़ा हादसा : कुनकुरी जा रही यात्री बस पलटी, 6 यात्रियों की मौके पर मौत, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

गिरफ्तार आरोपी

  • दिलेश कुमार कुर्रे, पिता सुंदरिका कुर्रे, उम्र 25 साल, निवासी बिरगहनी, थाना बलौदा
  • अन्नू सांड़े, पिता ज्ञानदास सांड़े, उम्र 25 साल, निवासी डोंगरी, थाना बलौदा
  • विजय कुमार साहू, पिता बलभद्र प्रसाद साहू, उम्र 35 साल, निवासी तनौद, थाना शिवरीनारायण

दो अन्य आरोपी अर्जुन रात्रे और बिरेंद्र पटेल मौके से फरार हैं।

See also  दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के 3 युवकों की सुरक्षित वापसी, सरकार से लगाई थी मदद की गुहार

पुलिस की कार्रवाई

डीजल चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अम्बुश लगाकर गिरोह को घेरा। इस दौरान ट्रैक्टर चालक और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने स्कार्पियो वाहन को रोकने की कोशिश की। वाहन में बैठे चार लोगों में से दो को मौके पर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने मेमो में चोरी की पूरी जानकारी दी।

See also  शर्मसार: होली के जश्न के बीच दरिंदगी, युवती को रंग लगाने के बहाने 5 युवकों किया गैंगरेप

जब्ती गई सामग्री

  • 1 स्कार्पियो वाहन (कीमत लगभग 12 लाख रुपये)
  • 1280 लीटर डीजल (कीमत लगभग 1.32 लाख रुपये)
  • चोरी करने के उपकरण जैसे पाइप, रॉड और जरीकेन
  • 2 मोबाइल फोन

Related Articles

Leave a Reply